Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया
पंजाब Trending

लालडू में कांग्रेस, आजाद पार्षदों ने पकड़ा झाड़ू

Read in:Hindi

लालडू, कृतिका:
नगर परिषद लालडू के प्रधान द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के बाद एक नए घटनाक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी एवं बतौर आजाद चुनाव जीते पार्षद हल्का विधायक की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। हालांकि दो काउंसलर मौके पर हाजिर नहीं थे। रंधावा ने कहा कि आप में शामिल होने वाले सभी काउंसलर को पार्टी में बनता मान सत्कार दिया जाएगा। आप में शामिल होने वालों में सुखबीर कौर, रविंदर कौर, गुरनाम सिंह, बलजिंदर कौर, सुशील मगरा, उमेश बागा, सतीश बताए जा रहे हैं। 17 सदस्यीय नगर परिषद लालडू में 5 पार्षद राजपूत समुदाय से हैं, जबकि 5 पार्षद जाट समुदाय से। परिषद में 4 सीटें एससी/ एसटी के लिए आरक्षित हैं जबकि एक सीट ओबीसी के लिए है। परिषद में राजपूत समुदाय बंटा हुआ है और इसी गुटबाजी के कारण परिषद में यह स्थिति पैदा हो गई है।

0 Comments