Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी
राष्ट्रीय Trending

विधर्मी एवं देशद्रोही शक्तियों के खिलाफ विहिप ने जारी की हेल्पलाइन 7889143365

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
विश्व हिंदू परिषद पंजाब प्रांत के प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधर्मी एवं देशद्रोही शक्तियों के खिलाफ आज विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू समाज की सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर 78891 43365 जारी किया है। विश्व हिंदू परिषद, हिंदू समाज से यह अपील करता है कि विधर्मी एवम देशद्रोही शक्तियों के द्वारा जो धमकियां दी जा रही हैं, उसके खिलाफ निडर होकर नजदीकी थाना क्षेत्र में उसकी शिकायत करवाएं और इसमें किसी भी तरह की अगर कठिनाई आती है तो स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क करें। बजरंग दल के कार्यकर्ता आपकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल सेवा सुरक्षा और संस्कार के लिए जानी जाती है। इन विधर्मियो के खिलाफ हिंदू समाज के साथ बजरंग दल कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा और इन देशद्रोही तत्वों को नष्ट करने में अपनी सहभागिता निभाएगा।