Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
हरियाणा Trending

विभागों के विलय की अधिसूचना जारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा सरकार ने कुछ विभागों का विलय एवं पुनर्गठन कर दिया है और आज इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि अब नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा विभाग को विद्युत विभाग के साथ विलय करके नए विभाग का नाम बदलकर ‘ऊर्जा विभाग’ किया गया है।
वन एवं वन्य जीव विभाग तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विलय कर इसका बदलकर ‘पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग’ किया गया है। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का पर्यटन विभाग में विलय करके विभाग का नाम बदलकर ‘विरासत तथा पर्यटन विभाग’ किया गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग का विलय करके नए विभाग का नाम ‘उच्चत्तर शिक्षा विभाग’किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा संचार विभाग को भंग किया गया है, इस विभाग के कार्यों, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण व निजी आईटी तथा हारट्रोन को ‘उद्योग तथा वाणिज्य विभाग’के दायरे में लाया गया है।
इसी प्रकार, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग का विलय सूचना, लोकसम्पर्क एवं भाषा विभाग के साथ किया गया है और इसका नाम बदलकर ‘सूचना, लोकसम्पर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग’ किया गया है। श्रम तथा रोजगार विभाग के स्थान पर अब ‘श्रम विभाग’ नाम रखा गया है। अनुसूचित जातियां तथा पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग तथा सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता विभाग का विलय करने के बाद इसका नया नाम ‘सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग’किया गया है। खेल एवं युवा मामले विभाग के स्थान पर अब इसका नाम ‘खेल विभाग’ रखा गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने ‘युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता विभाग’ नाम से नया विभाग गठित किया है। इसमें कौशल विकास तथा औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग और रोजगार विभाग तथा युवा मामले विभाग का विलय किया गया है।