Friday, 07 August 2026
Breaking News
*प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में "नशामुक्त संकल्प महाअभियान" शुरु* श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत ग्लो बल आर्ट क्रिएशंस ने की प्रभावशाली पंजाबी फीचर फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ की घोषणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
हिमाचल Trending

वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम के आवासियों तथा वंचितों को मिलेगा वस्त्र अनुदान

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में रह रहे आवासियों, निराश्रित महिलाओं एवं मूकबधिर बच्चों इत्यादि के लिए 10 हजार रुपये प्रति आवासी प्रति वर्ष वस्त्र अनुदान प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी एवं सर्दियों के वस्त्रों के लिए पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इससे समाज वंचित लोगों को बेहतर कपड़े उपलब्ध होंगे। उन्होंने आवासियों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को इन संस्थानों के आवासियों के साथ प्रमुख त्यौहार मनाने के निर्देश दिए ताकि इनमें अपनत्व का भाव जागृत हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम के आवासियों तथा निराश्रित महिलाओं को 500 रुपये उत्सव अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ताकि ये लोग भी प्रदेश के अन्य लोगों की तरह त्यौहारों को मना सकें।