Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

वेरका की दही में मिला चूहा, 21 वर्षीय युवक और बुआ ने खाया, लड़के की तबियत हुई खराब; वेरका के GM ने नकारे आरोप

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
वेरका ब्रांड के दही के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने की जानकारी चंडीगढ़ से सटे कस्बा बलटाना से आई है। पैकेट को ऊपर से काट कर 21 वर्षीय युवक और उसकी बुआ ने पहले शाम को थोड़ा दही खाया। फिर फ्रिज में रख दिया। सुबह दही खाने के दौरान जब पैकेट की छेद से दही नहीं निकला तो पैकेट काटने पर उसमें से मरा हुआ चूहा निकला। परिवार ने यह आरोप लगाए हैं। वहीं मामले में वेरका प्लांट, मोहाली के जीएम से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
मोहित कुमार नामक युवक के पिता संतोष कुमार ने बताया कि उनकी बहन और बेटा बलटाना में रहते हैं। वहां उनकी बहन लेडीज कपड़ों की दुकान चलाती है और बेटा उसके साथ बैठता है। वह खुद विकास नगर, मौलीजागरां में रहते हैं। सुबह उन्हें दही में चूहा मिलने की जानकारी मिली। इस दही के सेवन से बेटे को बुखार चढ़ गया और उसके गले में भी खराश है।
पैकेट पर दिए नंबर पर किया संपर्क:
संतोष के मुताबिक, उन्होंने दही के पैकेट पर दिए नंबर पर कई कॉल किए मगर जवाब नहीं आया। अपने आप में यह अनोखी घटना है। संतोष ने बताया कि वह चाहते हैं कि इस बैच का दही आगे न जाए और इसकी सप्लाई रुक जाए, ताकि कोई और बीमार न हो।
संतोष ने बताया कि उनके बेटे ने बलटाना से ही दही का पैकेट खरीदा था। शाम को पैकेट थोड़ा काटकर बेटे और बहन आरती ने दही का सेवन किया। इसके बाद फ्रिज में रखे पैकेट से सुबह दही निकाली तो पैकेट से दही नहीं निकली। उन्हें लगा दही जम गया होगा, लेकिन जब कुछ अजीब- सी चीज अंदर महसूस हुई तो पैकेट काटने के बाद उसमें से मरा चूहा निकला। उसे देखकर वह घबरा गए, क्योंकि इसी संक्रमित दही का वह सेवन कर चुके थे।
जीएम ने कहा- पैकेट में चूहा हो ही नहीं सकता:
वेरका के जीएम राज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके मार्किटिंग और प्रोडक्शन ब्रांच के अफसर मौके पर गए हैं। उन्होंने कहा कि दही के पाउच में चूहे का होना संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि परिवार ने पैकेट खोल कर कहीं रख दिया हो और चूहा उसमें दाखिल हो गया हो। उनके प्लांट में पूरी तरह स्वच्छता बरती जाती है। उन्होंने बताया कि प्लांट में फिल्टर लगे हैं और मक्खी भी दाखिल नहीं हो सकती।