Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

शादी का झांसा देकर किया नाबालिग से रेप, केस दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, (मेजर अली)
जीरकपुर पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की को अगवा करने और शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम आकाश है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे कोठियों में साफ- सफाई का काम करती है। बीते 22 अगस्त को आरोपी ने शादी का झांसा देकर लड़की से रेप किया। घर जाकर नाबालिग ने अपनी मां को सारी बात बताई। मां ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366ए, 376 व पोक्सो एक्ट की धारा (6) के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

0 Comments