Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

शिकायत का निपटारा काउंसिल दफ्तर में ही नहीं, अब फोन पर भी होगा

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
शहर में मूलभूत बुनियादी सुविधाओं को लेकर परेशानी झेल रहे लोगों को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए काउंसिल दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, बल्कि शिकायत नगर काउंसिल की ओर से जारी दो हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करवा सकते है। वहीं, हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करवाई शिकायत के निवारण के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा और शिकायत का निवारण होने के बाद संबंधित शिकायत को बंद कर दिया जाएगा। यह जानकारी काउंसिल के ईओ रवनीत सिंह ने दी है।
जानकारी अनुसार अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित जीरकपुर शहर के अलग-अलग हिस्सों में लाखों की आबादी छोटी-बड़ी कॉलोनियों से लेकर मल्टीस्टोरीज अपार्टमेंट्स में रहती है। जबकि नौकरीपेशा और अपने कारोबार में व्यस्त लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि सीवरेज, स्ट्रीट लाइट्स और पानी आदि की शिकायत दर्ज करवाने के लिए नगर काउंसिल दफ्तर जाएं। इसके अलावा संबंधित शिकायत का निवारण करने वाले अधिकारी अकसर फील्ड में होते हैं, जो दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाने आने वाले लोगों से नहीं मिल पाते। ऐसे में लोगों को हताश होकर वापस लौटना पड़ता है या अधिकारियों की कारगुजारी से परेशान होकर शिकायत दर्ज करवाने आए लोगों को नारेबाजी करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
टाइमलाइन में शिकायत नहीं निपटाई तो होगी कार्रवाई:
जानकारी मुताबिक नगर काउंसिल की ओर से दो अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इनमें एक हेल्पलाइन नंबर 99884-92487 पर व्यक्ति सीवरेज, ड्रेनेज और पीने वाले पानी संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा दूसरे हेल्पलाइन नंबर 97793-39261 पर व्यक्ति अपने क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स से जुड़ी शिकायत दर्ज करवा पाएगा। हालांकि उक्त नंबरों पर शिकायत दर्ज करवाने के बाद वहां मौजूद कर्मचारी इसके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजेंगे। दूसरी ओर, विभाग के अधिकारियों की ओर से शिकायत का निपटारा होने के बाद वापस हेल्पलाइन नंबर पर मौजूद कर्मचारियों को सूचित करेगा और अगर संबंधित विभाग के अधिकारी शिकायत का निवारण करने में देरी करते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अकसर लोग नगर काउंसिल दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाने पहुंच जाते हैं और फील्ड में होने की वजह से सीट पर अधिकारी न मिलने के कारण लोगों को हताश होकर वापस लौटना पड़ता है। ऐसे लोगों की परेशानियों को दूर करते हुए शिकायत केंद्र की स्थापना की गई हैं, जो सुबह 9 से 5 बजे तक लोगों की शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करने का काम करेंगे। हेल्पलाइन नंबर जबकि 99884-92487 पर व्यक्ति सीवरेज, पानी और ड्रेनेज लाइन और 97793-39261 पर स्ट्रीट लाइट्स से जुड़ी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे।
रवनीत सिंह, ईओ, जीरकपुर नगर काउंसिल।