Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया
पंजाब Trending

शिक्षा विभाग में 4161 पदों के लिए भर्ती शुरू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य में बेरोजग़ारी को ख़त्म करने की दिशा में किये जा रहे यत्नों के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग में 4161 पदों के लिए भर्ती परीक्षा अगस्त, 2022 से करवाई जा रही है। उक्त प्रगटावा पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा किया गया।
उन्होंने बताया कि सामाजिक शिक्षा और पंजाबी विषय के लिए परीक्षा 21 अगस्त, 2022 को चंडीगढ़ और मोहाली स्थित 83 परीक्षा केन्द्रों में करवाई जा रही है। इन केन्द्रों में परीक्षा सम्बन्धी सभी तैयारियाँ मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक शिक्षा विषय की परीक्षा सुबह के समय 48 केन्द्रों में ली जायेगी जबकि पंजाबी विषय के लिए परीक्षा बाद दोपहर 35 केन्द्रों में ली जायेगी।
बैंस ने बताया कि सामाजिक शिक्षा विषय के 633 पदों के लिए 23858 उम्मीदवार और पंजाबी विषय के 534 पदों के लिए 15914 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि यह भर्ती परीक्षा 4161 पदों के लिए बीते समय में जारी इश्तिहार के सम्मुख करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी लड़ी के अंतर्गत 28 अगस्त, 2022 को गणित और हिंदी विषय के लिए, 4 सितम्बर 2022 को शारीरिक शिक्षा और अंग्रेज़ी विषय के लिए जबकि 11 सितम्बर, 2022 को विज्ञान और संगीत विषय की परीक्षा ली जायेगी।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने परीक्षा सम्बन्धी किये गए प्रबंधों के बारे जानकारी देते हुये बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाए हैं और निगरान और उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्रों में मोबायल फ़ोन और अन्य गैजेटस ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा सम्बन्धी सारी प्रक्रिया की वीडीओग्राफी की जायेगी और बायोमीट्रिक विधि का भी प्रयोग किया जायेगा। उन्होंने एक ही शहर में भर्ती परीक्षा करवाने के कारणों संबंधी जानकारी देते हुये बताया कि इससे भर्ती परीक्षा की निगरानी सही तरीके से हो सकेगी और किसी किस्म की तकनीकी दिक्कत पेश आने पर उसे बिना समय गवाए दुरुसत किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सारी प्रक्रिया का मकसद सिर्फ़ यह यकीनी बनाना है कि कोई भी काबिल उम्मीदवार पीछे न रह जाये।

0 Comments