Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

शौर्य चक्र ऐवार्डी बलविन्दर सिंह कत्ल कांड के मुख्य आरोपी दो साथियों सहित गिरफ़्तार

Read in:Hindi

तरन तारन, फेस2न्यूज:
शौर्य चक्र ऐवार्डी बलविन्दर सिंह संधू के सनसनीखेज़ कत्ल केस में पंजाब पुलिस ने तरन तारन से इस केस के मुख्य आरोपी, जिसकी पहचान गुरविन्दर सिंह उर्फ बाबा उर्फ राजा के तौर पर हुई है, को गिरफ़्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने गुरविन्दर बाबा के दो साथियों सन्दीप सिंह उर्फ काला निवासी अमृतसर और गुरप्रीत सिंह उर्फ रंधावा को भी गिरफ़्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्ज़े में से एक हैड ग्रनेड, एक आरडीएक्स-आईईडी, मैगज़ीन और 13 जिंदा कारतूस समेत दो .30 बोर पिस्तौल, 635 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफ़ीम, 36.90 लाख रुपए की ड्रग मनी और एक मित्सुबिशी लेंसर कार भी बरामद की है।
डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने बताया कि मुलजिम गुरविन्दर सिंह उर्फ बाबा, जिसको राष्ट्रीय जांच एजेंसी (ऐनआईए) की तरफ से भगौड़ा घोषित किया गया है, ने शूटरों को हथियार प्रदान करवा के शौर्य चक्र ऐवार्डी बलविन्दर सिंह संधू की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि जांच से पता लगा है कि गुरविन्दर बाबा नामी गैंगस्टरों सुखप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा और सुखमीतपाल सिंह उर्फ सुख भिखारीवाला, जो शौर्य चक्र ऐवार्डी बलविन्दर सिंह के कत्ल केस के मुख्य शक्की है, का नज़दीकी साथी है।
डीजीपी ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि बरामद किये गए विस्फोटक, हथियार और गोला बारूद का प्रयोग आज़ादी दिवस के मौके पर पंजाब में शांति और सदभावना को भंग करने और दहशत की भावना पैदा करने के लिए किया जाना था।
इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) फ़िरोज़पुर रेंज जसकरन सिंह ने एसएसपी तरन तारन रणजीत सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में एक प्रेस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुये बताया कि यह जानकारी मिलने कि गुरविन्दर बाबा अपने साथी सन्दीप के साथ खडूर साहिब को जा रहा है, तरन तारन पुलिस पार्टी ने सफ़ेद रंग की लांसर कार जिसमें उक्त दोनों व्यक्ति सफ़र कर रहे थे, को रोक कर उनको काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि कार में से लोडिड मैगज़ीनों समेत दो पिस्तौल, 635 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफ़ीम और 3.90 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।
आईजीपी ने बताया कि गुरविन्दर बाबा की तरफ से किये गए खुलासों के बाद, पुलिस ने बटाला पुलिस ज़िला के क्षेत्र में स्थित टिकाने से एक हैड ग्रनेड, एक आरडीएक्स-आईईडी और 33 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि बरामद किये गए विस्फोटक, हथियार और नशीले पदार्थों की पाकिस्तान से ड्रोन के द्वारा तस्करी की गई थी।  (SUBHEAD)
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये एसएसपी तरन तारन रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस सम्बन्धी थाना वैरोवाल में ऐनडीपीऐस एक्ट की धाराओं 18, 21, 25 और 29, हथियार एक्ट की धाराओं 25 ( 6) और 25 ( 7), विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धाराओं 4 और 5 और एयरक्राफट एक्ट की धारा 10, 11 और 12 के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर 118 दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि इन गिरफ़्तारियों से सरहद पार से तस्करी के और खुलासे होने की संभावना है और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

0 Comments