Saturday, 24 October 2026
Breaking News
अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
खेल Trending

संधू का तीरंदाजी में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत कर आने पर भव्य स्वागत

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
एल आर एस डीएवी स्कूल, अबोहर की पूर्व छात्रा सिमरन जीत कौर संधू ने एशियन गेम्स 2022 में, तीरंदाजी में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की शोभा में चार चांद लगा दिए हैंl वह पंजाब की पहली लड़की है जिसने तीरंदाजी में ऐसी अप्रतिम सफलता हासिल की है। विद्यालय की बैंड टीम के साथ सिमरन को शान से विद्यालय में लाया गया। प्राचार्या श्रीमती स्मिता शर्मा के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ अध्यापकों ने फ़ूलों की माला पहना कर उसका स्वागत किया। स्कूल के सब बच्चे बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे थे। बच्चों का उत्साह अपूर्व था सिमरन जीत ने बच्चों से अपना अनुभव साँझा किया और बताया कि जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हो तो कैसा लगता है। बच्चों ने बहुत उत्साह से उसके साथ फोटो खिंचाई और ऑटो ग्राफ लिए। तीरंदाजी में अपूर्व सफलता हासिल करने वाली सिमरनजीत नर्सरी कक्षा से ही डीएवी की छात्रा रही है। खेलों के रुझान के चलते सिमरनजीत ने आर्चरी इसी विद्यालय से कक्षा आठवीं से प्रारंभ की।
विद्यालय के चेयरमैन श्री देवमित्र आहूजा ने उसे आशीर्वाद दिया और भावी प्रतियोगिताओं के लिए शुभ कामनाएँ दीं। इससे पूर्व भी सिमरन ने पेरिस वर्ल्ड कप 2022 में रजत पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया था। विद्यालय परिवार अपार हर्ष का अनुभव कर रहा है और चारों ओर से बधाइयाँ मिल रही हैं। औपचारिक स्वागत के पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें नगर के गणमान्य समाचार पत्रों के पत्र कार उपस्थित थे। विद्यालय के चैयरमैन और डीएवी मैनेजिंग कमेटी के प्रधान श्री देव मित्र आहुजा मैनेजर एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती स्मिता शर्मा ने आर्चरी की इस अभूतपूर्व अद्वितीय अंतर्राष्ट्रीय सफलता पर सिमरनजीत कौर संधू और उसके पारिवारिक सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई दी है और कामना की है कि वह अपने जीवन में पराकाष्ठा को प्राप्त करे

0 Comments