Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

सखी वन स्टाप सैंटरों के जि़ले-वार संपर्क नंबर जारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से राज्य में किसी भी तरह की हिंसा का शिकार महिलाओं को मुफ़्त सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इन सहूलतों को जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराने के लिए विभाग की तरफ से जिला स्तर पर सखी वन स्टाप सैंटरों की स्थापना की गई है। इन सहूलतों की जानकारी हासिल करने के लिए विभाग की तरफ से सखी वन स्टाप सैंटरों के जि़ले-वार संपर्क नंबर जारी किये गए हैं जिससे पीडि़त महिलाएं समय पर सहायता हासिल कर सकें।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता की तरफ से बताया गया कि इन वन स्टाप सैंटरों के द्वारा हिंसा की शिकार महिला डाक्टरी सहायता संबंधी, कानूनी सहायता, पुलिस से सम्बन्धित सहायता, मनोवैज्ञानिक और काउंसलिंग सहायता और मुफ़्त खाना और रहने के लिए सुरक्षित जगहों आदि मुफ़्त सेवाएं मुहैया की जाएंगी।
इसके अलावा और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि इन वन स्टाप सैटरों के द्वारा हिंसा की शिकार महिलाएं अपनी शिकायतें अपने आप जाकर, किसी भी अन्य व्यक्ति के द्वारा और महिला हेल्पलाइन नं. 181 के द्वारा दर्ज करवा सकती हैं।
यह वन स्टाप सैंटर जि़ले के सरकारी अस्पताल में स्थापित किये गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सखी वन स्टाप सैंटर अमृतसर का संपर्क नंबर 78142- 62442, बरनाला 98142- 23059, बठिंडा 79867- 05900, फरीदकोट 97817- 03080, फ़तेहगढ़ साहिब 99881- 00415, फाजिल्का 94645-03876, फिऱोज़पुर 82642-43667, गुरदासपुर 98888-96144, होशियारपुर 98782-29387, जालंधर 90231-31010, कपूरथला 01822- 513460, लुधियाना 95014-76372, मानसा 99882-58016, मोगा 98147-83054, एस. ए. एस. नगर 98558-94850, श्री मुक्तसर साहिब 75081-85002, पठानकोट 79735- 35412, पटियाला 87280-05949, रूपनगर 98551-32101, संगरूर 01823-298522, एस. बी. एस. नगर 75081-85002 और तरन तारन 78886- 84917 हैं।

0 Comments