Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

सड़क पार करते व्यक्ति को मोटरसाइकिल चालक ने मारी टक्कर, हुई मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पटियाला मार्ग स्थित गांव छत बस स्टैंड पर सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नेम चंद्र निवासी गांव अड्डा झुंगियां जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान के आधार पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतक के भतीजे मिंटू निवासी मंगापुर थाना खिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी नारायणगढ़ झुंगियां ने बताया कि वह अपने जीजा धर्मेंद्र और चाचा नेम चंद्र के साथ अड्डा झुंगियां गांव में मोटर हाउस में रह रहा है। कल ये तीनों घर का सामान लेने छट गांव पैदल गए थे। इसी बीच जब वह गांव छत बस स्टैंड पर सड़क पार करने लगा तो पटियाला की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने उसके चाचा नेम चंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके चाचा और मोटरसाइकिल चालक दोनों गिर गए। उसके चाचा को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मोटरसाइकिल चालक कुछ देर बाद मौके से फरार हो गया।

0 Comments