Monday, 07 September 2026
Breaking News
पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन
राष्ट्रीय Trending

सड़कों पर गंदगी फैला रहे लावारिस पशु, लोग परेशान

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर में स्ट्रे कैटल के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रे कैटल शहर के बाहरी हिस्से में ही नहीं बल्कि मेन रोड्स और मार्केट्स में भी घूमते हैं। आए दिन लोगों को टक्कर मार कर जख्मी कर रहे हैं। इसके बावजूद जीरकपुर एमसी स्ट्रे कैटल को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। जीरकपुर एमसी की हाउस मीटिंग में एजेंडा पास किया गया था कि जिसमें शहर की सड़कों से स्ट्रे कैटल हटाने और इनके लिए गौशाला बनाने का काम प्राथमिकता के आधार पर करने की बात कही गई थी। इस मामले को भले ही हाउस मीटिंग में जोरशोर के साथ उठाया गया था। एजेंडा भी पास हुआ, लेकिन एमसी ऑफिस के बाहर इस पर कोई काम नहीं किया गया। शहर की सड़कों पर अब भी पहले की तरह ही स्ट्रे कैटल के झुंड घूम रहे हैं बल्कि इनकी संख्या अब बढ़ गई है। पिछले साल सितंबर में बलटाना मैन मार्केट में सांड की टक्कर से एक व्यक्ति की जान भी चली गई । इससे पहले भी एक बच्ची की जान सांड की टक्कर से जा चुकी है । इन हादसों के बाद भी स्ट्रे कैटल के मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। लोगों ने रोष प्रदर्शन भी किए लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जीरकपुर की सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों में सभी स्ट्रे कैटल नहीं हैं। इनमें कई पालतू मवेशी भी शामिल हैं। स्ट्रे कैटल के साथ ये भी शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं और हादस का कारण बन रहे हैं।