Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
चर्चा Trending

सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में युवाओं का भी बढ़-चढ़ कर आगे आना शुभ संकेत : रसिक संत बाबा चित्र-विचित्र बिहारी दास महाराज

Read in:Hindi

विशाल कलश यात्रा के साथ ओम महादेव कांवड़ सेवादल द्वारा पांचवीं शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ

(MOREPIC1)(MOREPIC2)चण्डीगढ़ : ओम महादेव कावड़ सेवा दल, चण्डीगढ़ की ओर से पांचवीं शिव महापुराण कथा के लिए यहाँ पधारे कथा व्यास द्वय रसिक संत बाबा चित्र-विचित्र बिहारी दास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में युवाओं का भी बढ़-चढ़ कर आगे आना देश व समाज के लिए शुभ संकेत है।

इससे पहले आयोजक संस्था की ओर से पांचवीं शिव महापुराण कथा के आयोजन से पूर्व आज बुड़ैल स्थित सिद्ध घनेरी शिव मंदिर से मेला ग्राउंड, सेक्टर 34 स्थित कथा पंडाल तक एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। कलश यात्रा बुड़ैल मार्किट से सेक्टर 33 होते हुए मेला ग्राउंड सेक्टर 34 में संपन्न हुई जिसमें मातृशक्ति व बहनों ने अपने सिर पर पवित्र मंगल कलश रख यात्रा में शामिल हुई।

इस कलश यात्रा को और सुशोभित करने के लिए किन्नर समाज से महामंडलेश्वर सोनाक्षी महंत जी भी शामिल हुईं। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों नरेश व सोनू गर्ग ने बताया कि कलश यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को इनाम भी बांटे गए। महासचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि 22 फरवरी को जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह भी करवाया जाएगा।

संस्था के उपाध्यक्ष सोनू गर्ग, कैशियर भूषण हनी गुलाटी, सलाहकार रिंकू जैन व मोनू गर्ग व कार्यकारी सदस्य अशोक, मनोहर, मोहित, पुनीत गोयल, नवीन, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक पंवर व मनीष बंसल ने बताया कि कथा के दौरान हर रोज सुबह 8 बजे से 12 ज्योतिर्लिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक होगा। कथा रोजाना सांय 4 बजे से देर शाम 7 बजे तक हुआ करेगी। हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।