Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

सवारियों से भरे ऑटो को सांड़ ने टक्कर मारकर पलटा, बाल-बाल बची मासूम

Read in:Hindi

लालड़ू, कृतिका:
वार्ड नंबर-आठ में आतंक मचा रहे एक सांड़ ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मारकर पलट दिया। गनीमत रही कि इसमें एक मासूम बच्ची समेत बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। इतना ही नहीं, सांड ने गली में खड़े आठ मोटरसाइकिल और एक ऑल्टो कार को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। सांड के आतंक से बचने के लिए लोगों ने घरों में दुबककर जान बचाई। मोहल्ला निवासी पवन कुमार, साहिल कुमार, दिनेश कुमार, गुरप्रीत सिंह आदि ने बताया कि वे शाम को घर में मौजूद थे और उनके मोटरसाइकिल और कार घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान एक सांड़ ने आते ही बुरी तरह आतंक मचा दिया और आठ मोटरसाइकिलों को सींग पर उठा-उठाकर पटक दिया। वहां से निकल रहे सवारियों से भरे एक ऑटो को भी अपना शिकार बनाते हुए उसे टक्कर मारकर पलट दिया। इसमें बैठी सवारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
वहीं लोगों ने सांड़ को भगाने के लिए घर की छतों से उसके ऊपर पानी फेंका तब करीब एक घंटे के बाद वहां से भगाया और राहत की सांस ली। इस दौरान लोग घरों में दुबके रहे। लोगों ने बताया कि शहर में लगातार पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पहले भी पशुओं के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है और बहुत से जख्मी हुए हैं। लोगों ने कहा इसके बाद भी नगर परिषद संरक्षित पशुओं के प्रति गंभीर नहीं है।
शहर में दो गोशाला, फिर भी सड़कों पर हैं पशु:
शहर में पिछले लंबे समय से ऐसे पशुओं की बढ़ती संख्या के चलते लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। ये पशु लोगों की जानमाल के लिए खतरा बने हुए हैं। लालड़ू में दो गोशाला हैं, लोगों से काऊ सेस भी वसूला जा रहा है, लेकिन फिर भी नगर परिषद संरक्षित पशुओं से छुटकारा दिलाने में नाकाम है।

कस्बे के वार्ड-8 की गलियों में एक सांड़ की ओर से आतंक मचाए जाने की सूचना सुबह से मिल रही है। इस संबंधी नगर परिषद के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
– पवन नारंग, पार्षद, वार्ड नंबर-8

कस्बे की एक गली में आतंक मचा रहे सांड़ की सूचना मिली है। यह भी पता चला है कि सांड ने वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। जल्द ही पटियाला से कैचर वाहन बुलाकर और डॉक्टरो की टीम की मदद से इस सांड को काबू कर लिया जाएगा। – – –
– गुलशन कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, लालड़ू नगर परिषद

0 Comments