Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़
पंजाब Trending

स्कूली बच्चों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, क़तिका
डिप्टी कमिशनर अमित तलवार के नेतृत्व में एसपी विवेकशील सोनी, एसपी ट्रैफिक जगजीत सिंह, डीएसपी ट्रैफिक महेश सैनी के आदेश पर यातायात शिक्षा सेल के इंचार्ज एएसआई जनकराज महिला आरक्षक हरजीत कौर और ट्रैफिक पुलिस डेराबस्सी द्वारा गुरनाम सिंह सैनी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और हंडेसरा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ट्रैफिक नियमों को लेकर सेमिनार लगाया गया। सेमिनार में बच्चों से फार्म भराकर ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए विचार लिए गए। इस मौके पर शिक्षकों और छात्रों को यातायात नियमों, पर्यावरण सुरक्षा और नशीली दवाओं के नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूल में वाहन लाने वाले कम उम्र के बच्चों के चालान किए गए। इस अवसर पर कम उम्र के बच्चों को 18 साल से पहले और बिना लाइसेंस के कोई भी वाहन नहीं चलाने के निर्देश दिए गए। ट्रैफिक पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सड़क पर वाहनों को पार्क करने के बजाय उचित पार्किंग, बाएं और दाएं मोड़ संकेतक का उपयोग करने, बारिश के दिनों में वाहनों के बीच दूरी बनाए रखने, लाल बत्ती का उल्लंघन नहीं करने के बारे में, नशा करके वाहन नहीं चलाने की सलाह और बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे नहीं चलाने की अपील की। इस अवसर पर छात्रों को साइबर क्राइम की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित सभी छात्रों को नियमों का पालन करने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।