Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार का धंधा, पुलिस नहीं ले रही एक्शन

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर के पाश एरिया वीआइपी रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इस बारे में पुलिस के आलाधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक इन स्पा सेंटरों के खिलाफ कोई सख्त एक्शन नहीं लिया है। वीआइपी रोड पर ट्रिप्पल सी शापिंग काम्पलैक्स में 25 व मैट्रो प्लाजा में 10 स्पा सेंटर चल रहे हैं और पूरे जीरकपुर में इसकी संख्या सैकड़ों में है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि स्पा की आड़ में जिस्म फिरौशी का धंधा चलाया जा रहा है जिससे समाज में एक गलत मैसेज जा रहा है।
दुकानदारों ने कहा कि पूर्व एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ के कार्यकाल में यहां सभी स्पा सेंटर बंद करवा दिए गए थे, लेकिन अब यह दोबारा खुल गए हैं और लगातार इनकी गितनी आए दिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इसकी सीधे तौर पर आफर दी जाती है। बकायदा तौर पर लोगों को अप्वाइंटमेंट दी जाती है। आन लाइन पेमेंट का प्रावधान भी है। सोशल मीडिया पर स्पा सेंटरों ने अपने आकर्षक पेज बनाए हुए हैं। वहीं, फेज-8 थाना पुलिस ने 18 जुलाई को एस्काट सर्विस के नाम से सैक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें तीन युवक व दो युवतियां शामिल थी। पकड़े गए व्यक्तियों में एक व्यक्ति जीरकपुर का था। जीरकपुर में यह धंधा लगातार बढ़ता जा रहा है, जीरकपुर पुलिस को इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की जरूरत है।
मामला मेरे ध्यान में है। इन स्पा सेंटरों की चैकिंग की जाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा।
– दीपइंदर बराड़, एसएचओ थाना जीरकपुर

0 Comments