Monday, 07 September 2026
Breaking News
पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन
राष्ट्रीय Trending

हरियाणा-पंजाब में मोटे ब्याज का लालच देकर ठगे करोड़ों, गुजरात से हुआ गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
लोगों को मोटे रिटर्न का लालच देकर करोड़ों रुपये हड़पने वाले फ्राॅड कम्पनी के एमडी को हरियाणा पुलिस ने गुजरात के जिला दाहोद से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 5 सालों से फरार चल रहे आरोपी की पहचान जगजीत सिंह उर्फ लाडी निवासी संत विहार कालोनी, अमृतसर के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ जिला फतेहाबाद के अलावा पंजाब केरूपनगर, बरनाला, तपां मण्डी, भठिण्डा, मलेरकोटला, संगरूर, मोहाली आदि जिलों में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पंजाब में दर्ज एक मामले में कोर्ट से जमानत के बाद वह फरार चल रहा था वहीं फतेहाबाद पुलिस को भी पिछले 5 सालों से उसकी तलाश थी।

फतेहाबाद जिला में पुलिस ने 26 जनवरी 2017 को दर्जनों गांव के लोगों की शिकायत पर संदीप सिंगला व उसके लड़के सौरभ सिंगला निवासी भाटिया नगर टोहाना, अवतार सिंह निवासी बस्सी पठाना पंजाब, जगजीत सिंह उर्फ लाडी निवासी अमृतसर व जसविंदर निवासी बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन पर आरोप था कि इन्होंने उनकी कम्पनियों में पैसा लगवाकर मोटा ब्याज मिलने का लालच देकर लोगों के करोड़ों रुपये ठग लिए और बाद में फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस ने गबन व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर सौरभ, अवतार सिंह व संदीप सिंगला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि कम्पनी का एमडी जगजीत सिंह उर्फ लाडी फरार था।
आरोपी को अदालत में पेश कर गहनता से पूछताछ व बरामदगी को लेकर पुलिस 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।