Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया
पंजाब Trending

हरियाणा रोडवेज चालक पर मामला दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर भांखरपुर घग्गर पुल के पास लंबे जाम के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस ने अपनी लेन तोड़ दी और दूसरी लेन में जाते समय एक कार को टक्कर मार दी। लापरवाही से मारी टक्कर से उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक का आरोप है कि इस घटना के दौरान बस चालक और परिचालक ने उससे झगड़ा किया और गाली गलौज की। पुलिस ने कार चालक धमिंदर सिंह पुत्र जतिंदर सिंह निवासी सेक्टर 7 कुरुक्षेत्र हरियाणा के बयानों के आधार पर हरियाणा रोडवेज बस चालक संदीप कुमार कंडक्टर परवेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

0 Comments