Monday, 27 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराने पर मोटरसाइकिल चालक की मौत

Read in:Hindi

लालड़ू, कृतिका:
अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लैहली टी प्वाइंट के निकट मार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से 42 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान हरनेक सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी दप्पर के तौर पर बताई है।
मामले की जानकारी देते हुए एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि मृतक हरनेक सिंह के बेटे सुखचैन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका पिता और वो अपने अपने मोटरसाइकिल पर लालड़ू से गांव दप्पर की ओर आ रहे थे। उसका पिता उसके आगे जा रहा था। जैसे ही वे लैहली के निकट स्थित शराब के ठेके के सामने पहुंचे तो हाईवे के ऊपर एक ट्रक खड़ा था जिसकी ना तो इंडिकेटर और ना ही कोई लाईट जग रखी थी। अचानक सामने से किसी अन्य वाहन की लाइट आखों मे पड़ने के कारण हाईवे पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और उसके पिता का मोटरसाइकिल ट्रक से जोरदार टक्करा गया और उसका पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। मृतक लालड़ू स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।