Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

हेरोइन तस्करी मामले में महिला आरोपी काबू

Read in:Hindi

पंचकूला, फेस2न्यूज:
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त मुकेश मलहोत्रा के निर्देशानुसार जिला में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु अभियान चलाया हुआ है जिस अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल इन्चार्ज उप.नि. भीम सिंह के नेतृत्व में उसकी टीम नें हेरोइन तस्करी के मामलें में महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये महिला आरोपी की पहचान सुखप्रीत कौर उर्फ सुखी पत्नी राज कुमार वासी गांव बडियाल जिला कपूरथला पंजाब उम्र 24 साल के रुप में हुई ।
जानकारी अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम 05 नवम्बबर को नशे की रोकथाम हेतु कालका क्षेत्र में मौजूद थे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उपरोक्त महिला आरोपी सुखप्रीत जो कि नशीला पदार्थ हेरोइन का तस्करी का काम करता है जिस बारे सूचना प्राप्त करके पुलिस की टीम नें प्रीत नगर कालका से उपरोक्त महिला को अवैध नशीला पदार्थ 10.87 ग्राम हेरोइन के काबू किया। पुलिस एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने महिला आरोपी के खिलाफ के एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कालका में मामला दर्ज किया गया है। मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार करके पेश अदालत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।