Monday, 14 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय 

फेस2न्यूज/ चण्डीगढ़

हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ की कार्यकारिणी बैठक मुनि मंदिर, सेक्टर-23 में कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सहोर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ कार्यवाहक अध्यक्ष की अनुमति से किया गया। महासचिव (प्रशासन) शिविंदर मंडहोत्रा ने बैठक का एजेंडा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया तथा प्रत्येक विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श के उपरांत सदन की अनुमति से सभी एजेंडा सर्वसम्मति से पारित किए गए।

इस माह का मुख्य एजेंडा 21 जून (जेठा रविवार) को बाबा बालक नाथ मंदिर, सेक्टर-29 में छबील सेवा आयोजित करने का रहा।

बैठक में उपाध्यक्ष संजीव कुमार छबील कार्यक्रम का संयोजक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सहोर ने सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता एवं बहुमूल्य सुझावों की सराहना करते हुए संगठन की एकता, सेवा भावना एवं सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।