Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
खेल Trending

जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक

दीपक सिंह / चंडीगढ़

राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 15, चंडीगढ़ के 9वीं कक्षा के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता 9 अक्टूबर को एथलेटिक्स क्लब, सेक्टर 7, चंडीगढ़ में आयोजित नॉर्थ और साउथ जोन टूर्नामेंट के अंतर्गत हुई थी।

लक्ष्य ने अंडर-16 बालक वर्ग में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन किया:

*जैवलिन थ्रो – 50.06 मीटर – स्वर्ण पदक
*लॉन्ग जंप – 4.29 मीटर – स्वर्ण पदक
*रिले रेस – 4×100 मीटर – स्वर्ण पदक*

लक्ष्य पिछले दो वर्षों से कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य और कोच ने लक्ष्य की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लक्ष्य के पिता नारायण और माता सुमन ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व है। मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव से संबंध रखने वाले नारायण परिवार ने कहा कि वह छोटी सी कैंटीन चलाते हैं और चाहते हैं कि उनका एक ही बच्चा है जो पढ़ाई के साथ-साथ खेल के मैदान में भी अपना, अपने राज्य का और अपने देश का नाम रोशन करे।

0 Comments