Thursday, 13 August 2026
Breaking News
​ 'अ रिदम ऑफ डांस एकेडमी' खरड़ ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव कमलजीत कौर बनीं भारतीय जन मोर्चा पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की प्रदेश सचिव तीज उत्सव का भव्य आयोजन, तीज क्वीन 2026 बनी जैस्मिन कौर संधू सावन माह के पावन अवसर पर शिव मंदिर, सेक्टर 39-डी में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल ब्रिटिश हाई कमीशन का संदेश: वीजा धोखाधड़ी से बचें, सुरक्षित रास्ता अपनाएं छात्रों के मुख्य न्यायाधीश का विरोध के मायने श्री नंद लाल सिलीवाल की रसम पगड़ी और प्रार्थना सभा 12 अगस्त को फाजिल्का में "तीज मुटियारां दी" का 14 अगस्त को पंचकूला में होगा भव्य आयोजन शहीद उधम सिंह क्लब ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान शुरू किया भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी
जीवन शैली Trending

​ ‘अ रिदम ऑफ डांस एकेडमी’ खरड़ ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

दीपक सिंह /खरड़

‘अ रिदम ऑफ डांस एकेडमी’ खरड़ द्वारा होटल ए.सी.आर मोहाली में तीज के पावन अवसर पर एक अत्यंत भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस उत्सव में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को बेहद यादगार बना दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन हरदीप सिंह घई ने अपने शानदार और जीवंत अंदाज में किया, वहीं इस खूबसूरत शाम के यादगार पलों को कैमरे में कैद करने की शानदार जिम्मेदारी राह प्रोडक्शन की रही। ​

सेलिब्रिटी गेस्ट्स ने शो की शोभा बढ़ाई,जिनमे मशहूर इंस्पिरेशनल वुमन गगन बराड़ ने बतौर वी.वी.आई.पी. गेस्ट हिस्सा लिया व महिलाओं को प्रेरित किया। सेलिब्रिटी गेस्ट तनवी नागी की उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा दिए। मशहूर सिंगर गेस्ट अजय गिल ने भी शिरकत कर दर्शकों का उत्साहवर्धन किया। बीजेपी की नेत्री मिली गर्ग ने वी.आई. पी. गेस्ट के रूप मे उपस्थित रही।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और मनोरंजक गतिविधियों के ​कार्यक्रम की शुरुआत ढोली द्वारा बजाए गए ढोल की थाप के साथ हुई, जिस पर महिलाओं ने जमकर गिद्धा, बोलियाँ और भांगड़ा प्रस्तुत किया। डीजे की धुनों और शानदार डांस परफॉर्मेंस ने माहौल को पूरी तरह से उत्सवी बना दिया।

इसके अलावा कार्यक्रम में ​महिलाओं ने आकर्षक पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर अपना जलवा बिखेरा। कई तरह के मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ और विजेताओं को विभिन्न आकर्षक टाइटल्स दिए गए। सभी को ख़ास रिटर्न गिफ्ट्स देकर सम्मानित किया गया।
​कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता पर उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने आयोजिका वंदना पाठक को ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं। सभी ने उनके इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनसे भविष्य में भी ऐसे ही शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

​कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं में आगामी ‘करवा चौथ’ के भव्य आयोजन को लेकर भी खासा उत्साह देखने को मिला और सभी, अभी से उसके इंतजार में नजर आए।