Sunday, 22 November 2026
Breaking News
इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ 
पंजाब Trending

ब्रिटिश हाई कमीशन का संदेश: वीजा धोखाधड़ी से बचें, सुरक्षित रास्ता अपनाएं

ब्रिटिश हाई कमीशन ने युवाओं और ग्रामीणों को वीजा धोखाधड़ी के प्रति किया जागरूक. विदेश यात्रा का सपना, सही जानकारी के साथ: बंगा में ब्रिटिश हाई कमीशन का जागरूकता कार्यक्रम

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़/बंगा

वीजा धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूकता फैलाने और यूनाइटेड किंगडम की सुरक्षित एवं वैध यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्रिटिश हाई कमीशन, चण्डीगढ़ ने बंगा में ‘वीजा फ्रॉड से बचें’ अभियान के तहत एक सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को वीजा धोखाधड़ी तथा अनियमित प्रवासन से जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में ब्रिटिश हाई कमीशन की टीम के सदस्यों फिल ब्राउन, जेसिका लाइटोवर, अमनदीप ग्रेवाल और रजिंदर एस. नगरकोटी ने हिस्सा लिया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

ब्रिटिश हाई कमीशन की टीम ने बताया कि किस प्रकार धोखेबाज विदेश भेजने के नाम पर झूठे वादों, फर्जी दस्तावेजों और भ्रामक जानकारी के जरिए लोगों को ठगते हैं। टीम ने अवैध प्रवासन से जुड़े गंभीर जोखिमों और इसके संभावित परिणामों के बारे में जानकारी दी तथा लोगों से केवल प्रमाणित और वैध वीजा प्रक्रियाओं का पालन करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं और ग्रामीणों को सलाह दी गई कि वे यात्रा और प्रवासन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें। किसी एजेंट या बिचौलिए द्वारा किए गए दावों पर भरोसा करने से पहले जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना भी जरूरी है।

टीम ने ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा शुरू किए गए विशेष व्हाट्सऐप चैटबॉट के बारे में भी जानकारी साझा की। यह सेवा अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी भाषाओं में यूनाइटेड किंगडम की यात्रा और वीजा प्रक्रिया से संबंधित प्रमाणित मार्गदर्शन उपलब्ध कराती है। चैटबॉट लोगों को वीजा धोखाधड़ी के सामान्य तरीकों को पहचानने और वैध यात्रा मार्गों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है।

नागरिक व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 91 70652 51380 के माध्यम से भी वीजा प्रक्रिया, धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित प्रवासन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

‘वीजा फ्रॉड से बचें’ अभियान के तहत ब्रिटिश हाई कमीशन उत्तर भारत में शैक्षणिक संस्थानों, सामुदायिक संगठनों और स्थानीय हितधारकों के साथ मिलकर लोगों को वीजा धोखाधड़ी से बचाने, सुरक्षित आवागमन को बढ़ावा देने और वैध प्रवासन प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।

0 Comments