Saturday, 08 August 2026
Breaking News
विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक में 'फैमिली फोरम प्रोग्राम' आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में झूमीं महिलाएं *प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में "नशामुक्त संकल्प महाअभियान" शुरु* श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत
पंजाब Trending

 बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना

अबोहर: वार्ड नंबर 32 के निवासियों ने पिछले 12 घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के रोष स्वरुप वीरवार बिजली बोर्ड में धरना लगाकर रोष जताया। इस मौके पर समाज सेवक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई

धरने पर मौजूद राजेश गुपता, पुष्पा देवी, अमित कमार, भारती, कृष्णा, पार्वती, मधु, कृष्णा व प्रेमलता ने बताया कि वे सभी गली नंबर 3-4 किलकारी सकूल के निकट रहते हैं और उनके घरों को बिजली सपलाई गली नंबर 4 शनिदेव मंदिर से आती है जहां पर लगे बिजली ट्रांस्फार्मर पर अत्याधिक कुनैक्शन होने के कारण लोड ज्यादा है और अक्सर यह ट्रांस्फार्मर ओवरलोड ही चलता है जिससे अक्सर इसके फयूज जल जाते हैं और सप्लाई बंद हो जाती है।

 बिजली अपूर्ति सुचारु ना होने से उनके घरों में लगे बिजली उपकरण भी नहीं चल पाते और उन्हें भयंकर गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कल रात भी बिजली सप्लाई बंद हो गई जिस कारण आज दोपहर तक लाईट ना आने से लोगो को भयंकर गर्मी का सामना करना पडा और पूरी रात गर्मी में ही गुजारनी पड़ी जिस कारण बच्चों व बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हुई। उन्होंनें मांग उठाई कि उनके वार्ड में बडी समर्था का एक नया ट्रांस्फार्मर लगाया जाए ताकि उनहें पूरी सपलाई मिल सके। 

 राजेश गुपता ने बताया कि वीरवार एक्सईएन को इस बारे में ज्ञापन भी सौंपा गया जिन्होंनें कुछ घंटों में ही लाईट सुचारु करने का विश्वास दिलाया है लेकिन उन्होंनें चेतावनी दी कि यदि उन्हें भविष्य में फिर से काली रात गुजारनी पडी तो वे रात्रि जागरण अबोहर के सबडिवीजन नंबर दो में ही करेंगें।