Tuesday, 24 November 2026
Breaking News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है
राष्ट्रीय Trending

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता 

पंजाब प्रदेश के विकास, मुद्दों और 2027 के चुनाव पर हुई लंबी चर्चा।

अखिलेश बंसल/ब्यूरो, नई दिल्ली

राज्यसभा सांसद एवं ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन राजिंदर गुप्ता ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच पंजाब की मौजूदा स्थिति, होने वाले विकास, आर्थिक संभावनाओं, वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों तथा तैयारियों को लेकर लंबी चर्चा हुई।

 ‘मिशन पंजाब’ में सहयोग का भरोसा

भाजपा की पंजाब चुनाव घोषणा पत्र समिति के सदस्य राजिंदर गुप्ता ने मुलाकात के दौरान राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और आर्थिक विकास को गति देने जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने पंजाब के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अमित शाह को भाजपा के ‘मिशन पंजाब’ में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

चुनावी घोषणा पत्र में हर वर्ग के होंगे सुझाव

गौरतलब है कि अमित शाह एवं राजिंदर गुप्ता की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब भाजपा ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 23 नवंबर को सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों के समन्वय के लिए 16 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। इसके साथ ही प्रस्तावित चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव लेने की राज्यव्यापी मुहिम भी शुरू की गई है।

पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में गठित प्रदेश घोषणा पत्र समिति में राजिंदर गुप्ता को भी मुख्य रूप से शामिल किया गया है। मालवा क्षेत्र के बरनाला-बठिंडा से राजिंदर गुप्ता का जुड़ाव भी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मालवा पंजाब का एक प्रमुख चुनावी क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में विधानसभा सीटें आती हैं। इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में आरोप पत्र समिति का गठन भी किया गया है।

यह भी है साक्षात्कार का दूसरा कारण

दोनों दिग्गजों की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। छह साल से अधिक समय के अंतराल के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की बहाली को आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

उद्योग एवं कृषि में भारत की पहचान बनाने का लक्ष्य

कामयाब उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले राजिंदर गुप्ता ने वर्ष 1985 में अभिषेक इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी, जिसे आगे चलकर ट्राइडेंट ग्रुप के रूप में विकसित किया। समूह का कपड़ा, कागज, रसायन और ऊर्जा क्षेत्रों में कारोबार है तथा पंजाब और मध्य प्रदेश में इसकी प्रमुख विनिर्माण इकाइयां हैं। पद्मश्री की ख्याति हासिल डॉ राजिंदर गुप्ता का मुख्य लक्ष्य है कि जहां देश की पहचान उद्योग और तकनीक में अग्रणी हो उसके साथ ही कृषि और कृषिक भी प्रफुल्लित हो। इसी लिए वह खेती से पैदा होते गन्ने, धान की पराली की खरीददारी को महत्व देते आ रहे हैं।

0 Comments