Friday, 23 October 2026
Breaking News
अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
राष्ट्रीय Trending

हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल

कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु महिला सुंदरकांड सभा ने किया महायज्ञ

चण्डीगढ़ : फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना को लेकर महिला सुंदरकांड सभा द्वारा आज विशेष महायज्ञ का आयोजन किया गया। सभा ने इस अवसर पर संकट की घड़ी में कैप्टन मच्छार द्वारा प्रदर्शित साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता को नमन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को हुई बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने बताया कि घटना के समय वे हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थिति में इसी आस्था से उन्हें हिम्मत और हौसला मिला।

इसी आध्यात्मिक विश्वास को केंद्र में रखते हुए महिला सुंदरकांड सभा ने महायज्ञ में पवनपुत्र हनुमान जी से कैप्टन मच्छार को शीघ्र स्वस्थ करने तथा उन्हें शक्ति और दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की।

सभा की अध्यक्षा नीना तिवारी ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार का साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है।आपके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा ने पूरे भारत को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को गौरवान्वित किया है यह पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप शीघ्र पूर्ण स्वस्थ हों और दीर्घायु जीवन प्राप्त करें। संकट की उस घड़ी में उनकी आस्था और हनुमान जी के प्रति विश्वास ने उन्हें मानसिक शक्ति प्रदान की। हम बजरंगबली से उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने संकट के समय सहयोग करने वाले यानिव हयून, ज़्विका मानेस, असफ राजुआन एवं डॉ. शोता मुसायेव के साहस, मानवता और सेवाभाव की भी सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद, अलका जोशी, सरला, सुनीता आनंद, दीप्ति, कंचन, सुदर्शन शर्मा, दर्शना देवी, सुशीला केसर, सुमन ठक्कर, कृष्णा देवी, उर्मिल देवी, राज दुलारी सहित महिला सुंदरकांड सभा के अन्य सदस्यों ने महायज्ञ में आहुति देकर कैप्टन स्मित मच्छार एवं सभी सहयोगियों के स्वस्थ, सुरक्षित और मंगलमय जीवन की कामना की।

0 Comments