Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
खेल Trending

ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़

पंजाब यूनिवर्सिटी, में संपन्न हुई ‘हसलर्स कप 2026’ नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीरकपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रॉयल मोतिया सिटी की निवासी और हाई किक एकेडमी, जीरकपुर की होनहार छात्रा आयशा कौर (सुपुत्री मंजीत मुंद्रा) ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्पीड किकिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।

आयशा कौर की इस शानदार सफलता पर उनकी एकेडमी में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में न केवल खिलाड़ियों ने बल्कि एकेडमी की कोच ने भी अपनी श्रेष्ठता साबित की। हाई किक एकेडमी की मुख्य कोच सीमा मैम को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट टीम ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोच सीमा ने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता के सहयोग के कारण ही आज एकेडमी इस मुकाम पर पहुंची है। उनका लक्ष्य भविष्य में देश के लिए और अधिक मेडल जीतना है।