Thursday, 29 October 2026
Breaking News
करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट किया
चंडीगढ़ Trending

पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील

फेस2न्यूज चंडीगढ़

चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने बुधवार को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में मीठे पानी की छबील लगाई। इसके अलावा कर्मचारियों ने हलवे और चने का प्रसाद भी बांटा। चंडीगढ़ की रीजनल पासपोर्ट अधिकारी जूही जलोटा ने छबील बांट कर सेवा की।

कर्मचारियों ने बताया कि भीषण गर्मी को मद्देनजर रखते हुए यह प्रयास किया है। इसमें कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया । पासपोर्ट आवेदन जमा करवाने आए आवेदकों ने कहा की पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों नं यह बहुत ही सराहनीय प्रयास किया है। लोग काफ़ी दूर से यहाँ पर आते हैं और गर्मी भी बहुत है। ऐसे में यदि लोगों को ठंडा पानी पीने को मिल जाए तो इससे अच्छा और कुछ नहीं है।

0 Comments