Friday, 11 September 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का स्वागत किया तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच सेंट्रल लाइब्रेरी में फिल्म "मुसर्रत" का विशेष शो 12 सितंबर को एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान
मनोरंजन Trending

तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच

11 से 13 सितंबर तक कॉमेडी थिएटर फेस्टिवल-2026 में तीन राज्यों की टीमें हास्य नाटकों से गुदगुदाएंगी दर्शकों को

चण्डीगढ़ : शहर के रंगमंच पर तीन दिन तक हंसी और ठिठोली का रंग छाएगा। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से 11 से 13 सितंबर तक कॉमेडी थिएटर फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया जा रहा है। कलाग्राम, सेक्टर-13 में रोजाना शाम 6:30 बजे से होने वाले इस फेस्टिवल में राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश की थिएटर टीमें अपनी हास्य प्रस्तुतियां देंगी।

11 सितंबर को जयपुर की ‘नेक चोर’ से शुरुआत

फेस्टिवल का आगाज राजस्थान के जयपुर की टीम के नाटक ‘नेक चोर’ से होगा। इसका निर्देशन विजय, कमलेश और कल्पना करेंगे।

12 सितंबर को पंजाबी रंगमंच का तड़का

दूसरे दिन पंजाब के बठिंडा स्थित सीयूपी की टीम ‘बाबे घसीटे दी नाटक मंडली’ पेश करेगी। नाटक का निर्देशन डॉ. आदिश कुमार वर्मा करेंगे।

13 सितंबर को ‘अरे शरीफ लोग’ से समापन

अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की टीम ‘अरे शरीफ लोग’ लेकर पहुंचेगी। इसका निर्देशन डॉ. मुकेश उपाध्याय और सुनील चौहान करेंगे।

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निर्देशक ने बताया कि फेस्टिवल में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। हालांकि सीटें सीमित होने के कारण दर्शकों को समय पर पहुंचना होगा।