Tuesday, 21 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन
चंडीगढ़ Trending

डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि कुंडली एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सब्बरवाल ने डेरा सचखंड बल्लां में परम पूज्य पद्मश्री श्री 108 संत निरंजन दास जी महाराज के पावन दर्शन किए और माथा टेककर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं के साथ भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी उपस्थित रहे। उन्होंने संत महाराज जी के चरणों में नतमस्तक होकर देश, समाज और मानव कल्याण के लिए आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान नेताओं ने संत समाज के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को समाज में समरसता और सेवा भाव बढ़ाने वाला बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने “जय गुरु रविदास जय भीम, जय भारत के जयकारों के साथ संत महाराज का आशीर्वाद लिया।