Friday, 16 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक
Religion Trending

उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चडीगढ : उत्तराखंड भ्रातृ संगठन (रजि.), दरिया (चंडीगढ़) द्वारा भव्य रूप से आयोजित “श्री कृष्ण लीला – लाइट एंड साउंड शो” 3 सितंबर 2026 को किया जाएगा। श्रद्धालुओं भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का अब नए अंदाज में देख सकेंगे।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल कुमार दुबे, (पूर्व डिप्टी मेयर), बिमला दूबे पार्षद, दरिया (वार्ड नम्बर 9), गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पवार व पंचकूला गढ़वाल सभा के प्रधान हरीश शर्मा के हाथों द्वारा किया जाएगा।

संगठन के प्रधान सुनील पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड भारत संगठन द्वारा यह भव्य जन्माष्टमी कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में इस बार “श्री कृष्ण लीला – लाइट एंड साउंड शो” भगवान श्री कृष्ण जी के बाल स्वरूप, बाल गोपाल की लीलाओं, रासलीलाओं तथा भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म तक की सम्पूर्ण धार्मिक कथा को मनमोहक एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं एवं उनके जीवन संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावना को मजबूत करना है।

4 सितंबर 2026 को भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा ।

0 Comments