Tuesday, 27 October 2026
Breaking News
आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर
चंडीगढ़ Trending

महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया

 फेस2न्यूज/चंडीगढ़:

महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है, तो कांग्रेस सरकार द्वारा पारित किए गए आरक्षण विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए।

ममता डोगरा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संसद और विधानसभा की सीटों को 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनके अनुसार, इस तरह के फैसले का सीधा बोझ आम घरेलू महिलाओं और नागरिकों पर पड़ेगा, जबकि इसका वास्तविक लाभ केवल राजनीतिक नेताओं को ही मिलेगा।

उन्होंने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वास्तव में महिलाओं को राजनीति में सशक्त करना उद्देश्य होता, तो बिहार में सातवीं फेल शिक्षित पुरुष को मुख्यमंत्री बनाने के बजाय वहां मौजूद महिला नेताओं को अवसर दिया जाता। उन्होंने दावा किया कि उस समय भी कई योग्य महिलाएं और 22 विधायक उपलब्ध थीं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया।

0 Comments