ENGLISH HINDI Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
खेल

अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता

October 28, 2023 09:34 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के उभरते निशानेबाज़ अर्जुन बबूटा ने अगले साल पैरिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफायी कर लिया। अर्जुन ने दक्षिण कोरिया में चल रही एशियन निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल के टीम वर्ग में स्वर्ण और व्यक्तिगत मुकाबले में रजत पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अर्जुन बबूटा को इस उपलब्धि के लिए मुबारकाबाद देते हुए कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि अब तक पैरिस ओलम्पिक्स का कोटा हासिल करने वाले 10 भारतीय निशानेबाज़ों में अर्जुन बबूटा तीसरा पंजाबी है। इससे पहले सिफत कौर समरा और राजेश्वरी कुमारी ने ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफायी किया है। भारतीय हॉकी टीम भी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधा क्वालीफायी हो गई है, जिस टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत 10 पंजाबी खिलाड़ी हैं।
मीत हेयर ने मोहाली में रहते वाले जलालाबाद में पले-बढ़े अर्जुन बबूटा को अगले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छोटी उम्र के इस निशानेबाज़ ने पिछले साल विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर बनाई गई नयी खेल नीति के अंतर्गत ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफायी करने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए राज्य सरकार 15 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी देगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित संधू का तीरंदाजी में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत कर आने पर भव्य स्वागत