ENGLISH HINDI Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
खेल

खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक

November 18, 2023 12:21 PM

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
खेल विभाग हरियाणा की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर, 2023 तक किया जा रहा है। इस खेल महाकुंभ में 23 खेलों का आयेाजन किया जाएगा। इनमें महिला एवं पुरुष दोनो के खेल शामिल हैं।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय खेलों में पुरूष व महिला ओपन कैटेगरी में 23 खेलों को शामिल करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि 28 से 30 नवंबर तक जिला पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर तथा कुरूक्षेत्र में तथा चार से छह दिसंबर तक जिला करनाल, रोहतक, फरीदाबाद तथा गुरुग्राम में खेलों का आयोजन करवाया जाना है। इन खेलों में खिलाडिय़ों का चयन के लिए ट्रायल 19 नवंबर को लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन खेलों में आरचरी, एथलैटिक्स, बैडमिन्टन, बाक्सिंग, बास्केटबाल, साईकलिंग, क्योंकिग एवं कनोईंग, फैन्सिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हाकी, जूड्डो, कब्बड्डी, रोविंग, शूटिंग, स्वीमिंग, टेबल-टैनिस, कुश्ती, भारतोलन, वालीबाल, हैण्डबाल, ताईक्वांडों खेल शामिल हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता संधू का तीरंदाजी में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत कर आने पर भव्य स्वागत