Sunday, 30 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
श्री बाला जी मानव सेवा समिति द्वारा संचालित समर्थ एवं उद्भव आवास की ओर से बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं तथा बेसहारा बेटियों को समर्पित एक विशाल भजन संध्या का आयोजन गौशाला प्रांगण में किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक सुनील ध्यानी व मंजीत ध्यानी ने सालासर सरकार व श्री श्याम प्रभु का संगीतमयी गुणगान करके सभी निहाल किया।
भजन संध्या की शुरूआत गौमाता की सवामनी से की गई। संस्था की चेयरपर्सन रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुमेधा कटारिया ने अबोहर शहर के दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी संस्था ईमारतों से नहीं चलती बल्कि उसमें सेवा भावी लोगों का जुडऩा अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने जन्म दिन, वैवाहिक वर्षगांठ तथा अपने प्रियजनों की पुण्यतिथि समर्थ एवं उद्भव आवास में मनाकर वहां रहने वाली बेटियों का हौंसला बढ़ाएं।
रोशन लाल गुप्ता आरे वाले तथा शिवलाल ज्वैलर्स के संचालक महेश गोयल मुख्य अतिथि थे। धनपत सिहाग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संस्था के प्रधान रजत लूथरा व भीम चचान ने आए हुए सभी अतिथियों, दानी सज्जनों के साथ ही गायक कलाकार सुनील ध्यानी व मंजीत ध्यानी सहित स्थानीय कलाकारों में राजेश शर्मा, राजिंद पंवार तथा सुरेन्द्र चंचल का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।