Wednesday, 22 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
पंजाब Trending

रिश्वत लेता ए.एस.आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शुक्रवार को पुलिस चौकी गोले वाला, थाना सदर फरीदकोट में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) हरविन्दर सिंह को 11, 500 रुपए की रिश्वत हासिल करते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को दिलप्रीत सिंह निवासी गाँव गोले वाला, ज़िला फरीदकोट की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।  (MOREPIC1)
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम उसके और उसके भाई के खि़लाफ़ थाना सदर फरीदकोट में दर्ज हुए एक पुलिस केस सम्बन्धी ज़मानती बाँड कबूलने के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त दोषी पहले भी उससे इसी संबंधी पहली किश्त के तौर पर 2000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब रिश्वत के बाकी रहते 13,000 रुपए देने पर कई बार ज़ोर डाल रहा है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की माँग करते हुए उक्त पुलिस मुलाज़िम के साथ हुई बातचीत की ऑडियों रिकार्ड भी कर ली जोकि सबूत के तौर पर उसने विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो फ़िरोज़पुर रेंज ने इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त पुलिस मुलाज़िम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 11,500 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया और रिश्वत के पैसे भी बरामद कर लिए। इस सम्बन्धित उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। इस मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जायेगा और केस की आगे तफ्तीश जारी है।