Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

डिग्री धारक नौकरी निर्माता बने या ढूंढने वाले, निर्णय स्वयं लें: राज्यपाल

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि डिग्री धारक नौकरी निर्माता बनना चाहते हैं या नौकरी ढूंढने वाले, इस बारे उन्हें स्वयं ही निर्णय लेना होगा।
राज्यपाल चण्डीगढ में आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज राजपुरा द्वारा पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सेक्टर 31 चंडीगढ़ में आयोजित 12वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
राज्यपाल ने फार्मेसी, इंजीनियरिंग, लॉ आदि सहित विभिन्न कोर्सों के मेधावी छात्रों को डिग्री प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज का नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करने और अवसर को परखकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की संपत्ति हैं। इसलिए उन्हें राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में योगदान देना चाहिए।
हरियाणा के राज्यपाल ने कहा कि आज के छात्र कल के राष्ट्र के निर्माता हैं। छात्रों को उनके इच्छित क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सीमाओं को कम करने की आवश्यकता नहीं है। जीवन में आगे बढ़ने और सफलता पाने के लिए छात्रों में रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ सामाजिक समस्याओं के बारे में गम्भीर होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को अच्छा नागरिक बनने और देश का नाम रोशन करने के लिए दिन-रात मेहनत करने की सलाह दी।