Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

जीरकपुर : चार नाबालिग युवकों ने बालिग को मार डाला, पुलिस ने कुछ घंटे में कर लिया काबू

Read in:Hindi

ठंडे मोमोज को लेकर हुई मामूली बहस के बाद हमलावर नाबालिगों ने डंडों से हमला कर उतारा मौत के घाट

(MOREPIC1) जे एस कलेर /जीरकपुर

बलटाना क्षेत्र में सोमवार रात जीरकपुर शिमला राजमार्ग पर सड़क पर ठंडे मोमोज परोसने लेकर हुई मामूली बहस के बाद मोमोज विक्रेता के परिचित चार नाबालिग लड़कों ने एक 18 वर्षीय युवक को डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार डाला।

मृतक की पहचान विजय निवासी एससीओ नंबर 99 फर्स्ट फ्लोर गोबिंद विहार बलटाना के रूप में हुई है। मृतक करीब डेढ़ माह पहले ही लुधियाना से यहां रहने आया था, जो पीवीसी पैनलिंग का काम करता था।

मृतक युवक के मामा के बेटे दीपक ने बताया कि उसके साले का बेटा विजय, उसका दोस्त सतवीर तीनों रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जीरकपुर पंचकुला रोड पर शराब की दुकान के पास ठेले पर मोमोज खा रहे थे। मोमोज ठंडे होने को लेकर सड़क पर मोमोज बेचने वाले से बहस हो गई। इसी दौरान चार-पांच लड़के हाथों में डंडे लेकर आये।

उन्होंने आते ही विजय के सिर पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। विजय गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। राहगीरों की मदद से घायल विजय को पंचकुला के सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डी.एस.पी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि मामले में पुलिस ने चारों नाबालिग युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

बराड़ ने बताया कि उक्त युवकों की किसी बात को लेकर विजय के साथ मामूली बहस हो गयी थी, जिसके कारण उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी।