Monday, 25 May 2026
Breaking News
जिला बरनाला के 1 निगम और 3 नप चुनावी उम्मीदवारों की किस्मत बक्से में हो जाएगी बंद सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन तीन दिवसीय वार्षिक 17वां उर्स मेला दरगाह शरीफ बाकरपुर 27 मई से "कॉकरोच" का "इंटरनेशनल कनेक्शन" हिमाचल ​के राज्यपाल  ने भाखड़ा बांध का दौरा किया, बिजली उत्पादन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की सांसद साहनी ने पंजाब पर बढ़ते कर्ज, लंबित डीए एवं कॉलेजों को ग्रांट-इन-एड जारी न होने पर चिंता जताई 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन, बधाई राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का  लोकार्पण
हरियाणा Trending

1 जनवरी से 31 अक्टूबर तक 31 राजपत्रित अधिकारी, 149 अराजपत्रित अधिकारी तथा निजी क्षेत्र के 30 व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक एवं ब्यूरो के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देशन में राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए व्यवस्थित व प्रभावी कार्ययोजना बनाते हुए काम किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश में गुप्त सूचना के आधार पर रेड डाली जाती है ताकि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी अथवा कर्मचारी पर कड़ी कार्यवाही की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी क्यों ना हो, ब्यूरो द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने इस वर्ष सक्रिय कदम उठाते हुए भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के प्रति अपनी अटूट व अटल प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है।
पंजीकृत मामलों में उल्लेखनीय वृद्धिः यदि आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर अक्टूबर माह के अंत तक की समय अवधि के दौरान ब्यूरो में 140 ट्रैप मामले पंजीकृत किए गए हैं। इस वर्ष ब्यूरो के समन्वित प्रयासों के चलते 31 अक्टूबर तक कुल 31 राजपत्रित अधिकारी, 149 अराजपत्रित अधिकारी तथा निजी क्षेत्र के 30 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पिछले साल ब्यूरों द्वारा इस समय अवधि के दौरान 21 राजपत्रित अधिकारी, 140 अराजपत्रित अधिकारी तथा 26 निजी लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसी प्रकार, वर्ष 2021 में इस अवधि के दौरान ब्यूरों द्वारा 8 राजपत्रित अधिकारियो, 40 अराजपत्रित अधिकारियों तथा 49 निजी व्यक्तियों की गिरफतारी की गई थी।