Monday, 25 May 2026
Breaking News
जिला बरनाला के 1 निगम और 3 नप चुनावी उम्मीदवारों की किस्मत बक्से में हो जाएगी बंद सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन तीन दिवसीय वार्षिक 17वां उर्स मेला दरगाह शरीफ बाकरपुर 27 मई से "कॉकरोच" का "इंटरनेशनल कनेक्शन" हिमाचल ​के राज्यपाल  ने भाखड़ा बांध का दौरा किया, बिजली उत्पादन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की सांसद साहनी ने पंजाब पर बढ़ते कर्ज, लंबित डीए एवं कॉलेजों को ग्रांट-इन-एड जारी न होने पर चिंता जताई 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन, बधाई राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का  लोकार्पण
हरियाणा Trending

फरीदाबाद में 9वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन

Read in:Hindi

फरीदाबाद, फेस2न्यूज:
हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढाने के लिए 17 से 20 जनवरी 2024 को क्षेत्रीय जैवप्रोद्योगिकी केन्द्र फरीदाबाद में 9वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमे विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे अन्तर्राष्ट्रीय शोध एवं उन्नति पर विस्तार से चर्चा होगी। मुख्य सचिव भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता रहे थे।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा सुधीर राजपाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव ए के सिंह, प्रधान सचिव परिवहन विभाग नवदीप सिंह वर्क, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन आदित्य दहिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान भारत सरकार के प्रशासक एम वी संतो, संयुक्त सचिव ए धनलक्ष्मी, सचिव अरविंद रानडे, फरीदाबाद के उपायुक्त श्री विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त राकेश आर्य सहित कई अधिकारी ऑनलाईन जुड़े।
मुख्य सचिव ने कहा कि इसमें देशभर के विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों के लगभग 12 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। अमृतकाल के दौरान नव भारत में विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी अभिनवता के क्षेत्र में नवीनतम विकास विज्ञान गतिविधियों को दर्शाया जाएगा। लगातार चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर व्याखान के अलावा प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें हरियाणा के कक्षा 8 से 11वीं के हर जिले से 35 विद्यार्थी विज्ञान पर अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे। बैठक में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बिजली, पानी, शौचालय, वाहन, एम्बुलेंस, खाने, ठहरने जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने बारे विस्तार से चर्चा की गई।