Saturday, 27 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

नकली मिठाई पर फूड सेफ्टी टीम का छापा

Read in:Hindi

बरनाला, अखिलेश बंसल:
सेहत विभाग बरनाला की फूड सेफ्टी टीम ने एक बस की चेकिंग दौरान भारी मात्रा में नकली मिठाइयां बरामद की हैं। यह पुष्टी फूड सेफटी अधिकारी सुश्री सीमा रानी ने की है। उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर छापामारी की गई थी। उन्होंने बताया है कि स्पलायर के कथनानुसार बरामद की गई मिठाई चंडीगढ़ से तरनतारन ले जाई जा रही थी।
जानकारी देते सिविल सर्जन बरनाला डॉ. जसबीर सिंह औलख ने बताया कि जिला की फूड सेफ्टी टीम द्वारा बाजाखाना चौक पर एक प्राइवेट कंपनी की बस में चेकिंग की गई। जिसके दौरान मौके पर ढोडा और मिल्क केक कुल 2 क्विंटल 60 किलो मिठाइयां जब्त की गईं। उनके नमूने (सैंपल) ले कर आगे की प्रक्रिया के लिए प्रयोगशाला में खरड़ भेज दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम समय-समय पर मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों की जांच करती रहेगी, ताकि आम लोगों के स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।