Wednesday, 22 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
पंजाब Trending

वन विभाग का क्षेत्रीय मैनेजर 30,000 रुपए रिश्वत लेता काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
जालंधर के कस्बा फिल्लौर में पंजाब वन विभाग के क्षेत्रीय मैनेजर के तौर पर तैनात सुखमिन्दर सिंह हीरा, पी. एफ. एस., को 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया गया है।
जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी को वन ठेकेदार बलकार सिंह निवासी गाँव कालस कलाँ, ज़िला लुधियाना द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा (ई. ओ. डब्ल्यू.) लुधियाना के पास पहुँच कर आरोप लगाया कि उक्त वन अधिकारी ने उसकी फर्म को अलाट किये टैंडर के अंतर्गत वृक्षों की कटाई के बदले उससे 35,000 रुपए बतौर कमीशन देने की माँग की है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त सुखमिन्दर सिंह ने उसको धमकाया है कि यदि उसने इस कमीशन की अदायगी न की तो भविष्य में उस (शिकायतकरता) को ऐसा कोई टैंडर अलाट नहीं करने देगा। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाते हुये बताया कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता था परन्तु मजबूरन उसको पहली किश्त के तौर पर 5000 रुपए उक्त वन अधिकारी को देने पड़े और अब वह बकाया पैसों की माँग कर रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद ई.ओ.डब्ल्यू. लुधियाना की एक टीम ने उक्त वन अधिकारी को दो अधिकारियों के गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के तौर पर 30,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ ई. ओ. डब्ल्यू. विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।