Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

8000 रुपए रिश्वत लेता बिजली मुलाज़िम रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय पटियाला में तैनात कम्पलैंट हैंडलिंग ब्वॉय (सी.एच.बी.) कुलवंत सिंह को 8000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।   (SUBHEAD)
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त बिजली मुलाज़िम को पटियाला जिले के गाँव सूलर के निवासी जसवीर सिंह की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो पटियाला रेंज के पास पहुँच कर आरोप लगाया कि जूनियर इंजीनियर दविन्दर सिंह और उक्त सी. एच. बी. कुलवंत सिंह उसको घरेलू बिजली का लोड प्रवानित सीमा से अधिक होने सम्बन्धी धमका रहे हैं और इस सम्बन्धी जुर्माने से बचने के लिए 8000 रुपए रिश्वत माँग रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछा कर उक्त मुलजिम कुलवंत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी दविन्दर सिंह जे. ई. और कुलवंत सिंह सी. एच. बी. के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दूसरे सह दोषी जे. ई. को भी जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा और आगे कार्यवाही जारी है।