Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

ज़मानत लेने में मदद के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत लेता ए.एस.आई. गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम दौरान शुक्रवार को थाना दिढ़बा, जि़ला संगरूर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) बिक्कर सिंह (नंबर 2365/ संगरूर) को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को बलजीत सिंह निवासी गाँव तूरबंजारा, तहसील दिढ़बा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर काबू किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया कि उक्त ए.एस.आई. बिक्कर सिंह उसके जानकार गुरविन्दर सिंह की दिढ़बा थाने में दर्ज एक केस में आगामी ज़मानत कराने में मदद करने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल करने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो पटियाला रेंज ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि ए.एस.आई. बिक्कर सिंह के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।