Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

नाट्यम मेला तीसरी शाम- एकजुट हो जाएं लोग तो बहा सकते हैं पहाड़ों से भी नदियां

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
प्रख्यात रंगकर्मी कीर्ति किरपाल के नेतृत्व में नाट्यम पंजाब द्वारा उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और ड्रीम हाइट्स के संयुक्त सहयोग से बठिंडा के एमआरएसपीटीयू परिसर में आयोजित 15 दिवसीय 12वें राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव की तीसरी शाम निदेशक कैलाश कुमार के निर्देशन में डाॅ. अनिल कार्की द्वारा लिखित नाटक माधो सिंह भंडारी भाव राग ताल अकादमी, उत्तराखंड की टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। नाटक के दौरान पानी की समस्या के जरिये दिखाया गया कि राजनीति और धर्म का दखल लोगों की आम जिंदगी में भी हो जाता है और किसी भी मुद्दे को बेहद गंभीर बना दिया जाता है। लेकिन इस बीच यदि लोग स्वयं उजागर हो जाएं तो वे मिलकर पहाड़ों को चीरकर नदियां बना सकते हैं। नाटक के आरंभ में पहुंचे विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शाम की शुरुआत की गई, जिसमें एमआरएसपीटीयू के रजिस्ट्रार डाॅ. जीपीएस बराड़, विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोनिल कौशल, मैक्स हॉस्पिटल बठिंडा के जीएम डॉ. सतविंदर सिंह और पंजाबी लेखक डॉ. तरसेम नरूला शामिल हुए। अतिथियों ने जहां नाटक की सराहना की, वहीं कीर्ति किरपाल और उनकी टीम को उनके प्रयासों के लिए बधाई भी दी।  (MOREPIC1)