Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

सीवरेज बोर्ड का डिवीजन कार्यालय बरनाला शिफ्ट,यहां के नेताओं को पता तक नहीं : संदीप जाखड़

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  अबोहर : स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ ने सतापक्ष नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीवरेज बोर्ड का डिवीजन कार्यालय जिसे बड़ी मशक्त से यहां स्थापित करवाया गया था वह अब बरनाला में शिफ्ट कर दिया गया है शायद यह यहां के स्थानीय नेताओं को पता तक नहीं। जिससे सीवरेज की समस्या का समाधान करवाने के लिए अब बरनाला जाने को मजूबर होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह राजनीति तो होती रहेगी पहले वह शहर में चल रहे विकास प्रोजेक्ट को पूरा करने में जोर लगाए क्योंकि आभा स्केयर का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय बनाया गया सरकारी कालेज में प्रोफेसर नहीं है जबकि दूसरी तरफ एक महिला प्रोफेसर ने नौकरी की मांग पूरी न होने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया जो सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

(SUBHEAD)विधायक संदीप जाखड़ ने सरकार के शिक्षा मंत्री का इस बात के लिए आभार भी जताया जिन्होंने के जिले के सरकारी स्कूलों के लिए 20 करोड़ की राशि जारी की है। इस मौके पर उन्होंने अबोहर में करवाई गई मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, सहयोगियों व मीडिया का आभार भी जताया। इस मौके पर मेयर विमल ठठई, पार्षद मंगत राय बठला, पूर्व प्रधान मोहन लाल ठठई इत्यादि मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि सरकार दोगुली नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधानसभा का कुछ घंटों का सेशन बुलाकर जनता का 75 लाख रुपये व्यर्थ खराब किया। विधानसभा में पूछे गए सवाल कि माइनिंग से 20 हजार करोड़ कब तक आएंगे पर कोई जवाब नहीं दे सकी जबकि रेता के दाम साढ़े पांच रुपये फुट का दावा करने वाले मंत्री हेयर ने यह माना कि बाजार में रेता 35 से 40 रुपये फुट मिलता है।

उन्होंने फाजिल्का में हो रही किसानों की आड़ में हो रही अवैध माइनिंग की जांच करवाने की मांग भी की। विधायक संदीप जाखड़ ने बताया कि सतापक्ष के कुछ लोगों द्वारा शैलर मालिकों से 3 रुपये प्रति बैग डिमांड करने की बात भी सामने आई है जिसकी जांच सीएम को करवाने के लिए उन्होंने पत्र लिखा है कि वह इस बात का पता करें कि यह बात सही है या नहीं अगर सही है तो डिमांड करने वालों पर कारवाई करें। उन्होंने कहा कि इससे पहले गेहूं सीजन में 20 रुपये पैसे प्रति बैग वसूले जाने की बात भी सामने आई थी जिसकी जांच भी होनी चाहिए।