Monday, 25 May 2026
Breaking News
जिला बरनाला के 1 निगम और 3 नप चुनावी उम्मीदवारों की किस्मत बक्से में हो जाएगी बंद सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन तीन दिवसीय वार्षिक 17वां उर्स मेला दरगाह शरीफ बाकरपुर 27 मई से "कॉकरोच" का "इंटरनेशनल कनेक्शन" हिमाचल ​के राज्यपाल  ने भाखड़ा बांध का दौरा किया, बिजली उत्पादन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की सांसद साहनी ने पंजाब पर बढ़ते कर्ज, लंबित डीए एवं कॉलेजों को ग्रांट-इन-एड जारी न होने पर चिंता जताई 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन, बधाई राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का  लोकार्पण
हरियाणा Trending

अवैध हुक्का बार पर रेड, सहायक सचांलक गिरफ्तार, 5 हुक्के बरामद

Read in:Hindi

पंचकूला, फेस2न्यूज:
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हुक्का पर बैन करते हुए हरियाणा राज्य सरकार के आदेशानुसार जिला में अवैध हुक्का चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु धारा 144 लागू की गई है। (SUBHEAD)
डीसीपी पंचकूला सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में शहर में किसी क्लब, बॉर, कैफे, लॉंज बार इत्यादि में निकोटिन तबांकू के साथ अलग-अलग फ्लेवर में अन्य हानिकारक नशीले रसायन परोस जाते है जो लोगों के स्वास्थय के लिए हानिकारक हैं, जिनका प्रयोग करनें से अन्य प्रकार की संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है जिस पर कडा संज्ञान लेते हरियाणा राज्य सरकार के आदेशानुसार शहर में हुक्का पर पुर्ण रुप से प्रतिबंध करते हुए धारा 144 लागू की गई है जो शहर में बिल्कूल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा । जिन आदेशो के तहत जिला में हुक्का पर पुर्ण रुप से बंद करनें हेतु धारा 144 लागू की हुई है ।
इसके अलावा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध हुक्का बार चलानें वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में बीती शनिवार रात को डीसीपी के नेतृत्व में एसीपी, एसएचओ व अन्य कर्मचारियो की टीम तैयार करके सेक्टर 5 में स्थित क्लब दा बोदेगा बार में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान क्लब के अन्दर 5 हुक्के व 7 पैकेट फ्लेवर हुक्सा गोल्डन पकडे गये और क्लब बार सचालक के खिलाफ तुरन्त धारा 144 उल्लंघना करने पर धारा 188/269/270 के तहत थाना सेक्टर 5 में मामला दर्ज किया गया। मामले में क्लब सहायक सचांलक नरिन्द्र सिह पुत्र गुरनाम सिंह वासी वेव इस्टेट मोहाली पंजाब को मौका से गिऱफ्तार किया गया।
—अवैध हुक्का चलानें पर 2 बार मालिक गिरफ्तार
इसके अलावा थाना सेक्टर 05 प्रभारी रुपेश चौधरी के नेतृत्व में 28.09.2023 की रात को तहीती रेस्ट्रोरेंट में छापामारी करते हुए अवैध हुक्का चलानें पर तहीती रेस्ट्रोरेंट से 3 अवैध हुक्के बरामद किए गये थे और तहीती रेस्ट्रोरेंट के खिलाफ धारा 144 की उल्लंघना करनें पर धारा 188/269/270 के तहत मामला दर्ज किया गया था । जिस मामलें में आगामी जांच करते हुए तहीती रेस्ट्रोरेंट के मालिक को कल 21.10.2023 को गिरफ्तार किया गया। जिस आरोपी की पहचान सुमित जुनेजा पुत्र स्व. नरेश कुमार वासी मन्सा देवी पंचकूला के रुप में हुई ।
दूसरी घटना इसके अलावा थाना सेक्टर 05 प्रभारी रुपेश चौधरी के नेतृत्व में दिनांक 24.09.2023 को पुलिस की रेड के दौरान दा सर्कल ग्रीन पार्क सेक्टर 6 में छापामारी के दौरान 9 अवैध हुक्के बरामद किए गये थे । जो पुलिस नें दा सर्कल ग्रीन पार्क सेक्टर 6 के खिलाफ धारा 144 की उल्लंघना करनें पर धारा 188/269/270 के तहत मामला दर्ज किया गया था ।
जिस मामलें में आगामी जांच करते हुए कल 21.10.2023 को दा सर्कल ग्रीन पार्क सेक्टर 6 के मालिक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान संदीप चौहान पुत्र ओम प्रकाश वासी सेक्टर 27 पंचकूला के रुप में हुई।