Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

रेलवे इंजीनियर 15,000 की रिश्वत लेते हुये काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान भारतीय रेलवे के बटाला जि़ला गुरदासपुर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्कस) के तौर पर तैनात वरुण देव प्रसाद को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
यह बताते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त रेलवे अधिकारी को मैसर्ज सोखी कंटरैकटरज़ एंड इंजनियरज़, प्रताप ऐवीन्यू, अमृतसर के मालिक निर्मल सिंह की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को संपर्क करके बताया है कि उसका बटाला- कादियाँ रेलवे लाईन पर सिविल वर्कस को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे के साथ टैंडर है। उन्होंने आगे दोष लगाया कि उक्त रेलवे इंजीनियर उसकी फर्म की तरफ से किये कामों के 4,60,000 रुपए के बिलों को क्लियर करने के बदले 50,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था परन्तु सौदा 15,000 रुपए में हो गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस सम्बन्धी प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके नतीजे के तौर पर उपरोक्त रेलवे सेक्शन इंजीनियर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्ध में उक्त रेलवे अधिकारी के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए दोषी को कल अदालत में पेश किया जायेगा और मामले की आगे कार्यवाही जारी है।